मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन औद्योगिक इकाइयों में निर्मित विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

साथ ही वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाइयों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित हो सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *