दक्षिणी गोवा के कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल ने किया संवाद

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दक्षिण गोवा के आप कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के हित में ईमानदारी और सेवा भावना के साथ काम करना आम आदमी पार्टी को खास बनाता है। उन्होंने यह संदेश गोवा के कोने-कोने में पहुंचाने का आग्रह किया।

इस अवसर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोवा पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल तथा आतिशी का भव्य स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *