नीतीश सरकार ने 20 साल में अति पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं दिया : राहुल गांधी

Dayanand Roy
3 Min Read

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति पिछड़ों, एससी-एसटी को इस्तेमाल कर उन्हें छोड़ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कि 20 साल में उन्हे कभी उनका अधिकार नहीं दिया गया। लेकिन हमारी सरकार उन्हें वह अधिकार देगी, जो संविधान में उनके लिए है।

राहुल गांधी बुधवार को यहां कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद  अति पिछड़ा वर्ग  के लोगों से संवाद  कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मतदाता अधिकार यात्रा का भी जिक्र करते हुए कहा कि 15 दिन में हम अलग अलग जिले में गए। बिहार के युवाओं को हमने बताया कि संविधान पर देश में आक्रमण हो रहा है। आपका जो हक है, वह आपसे चोरी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने अपनी पूरी शक्ति यात्रा में डाल दी। हम सब सामाजिक न्याय की बात करते हैं। हमने नरेंद्र मोदी से पूरे देश में जाति जनगणना और 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को खत्म करने की बात कही थी।

राहुल गांधी ने कहा कि हम जातिगत गणना करना चाहते हैं  , ताकि पिछड़ों की सही संख्या सामने आ सके। वहीं, यूपी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस राज्य में जातिगत प्रोटेस्ट नहीं कर सकते। आज हम लोगो ने अति पिछड़ा समाज के विजन का जिक्र किया। जिसे सरकार बनने पर लागू किया जाएगा।

उन्होंने इन विजन को ऐतिहासिक बताया। 25 करोड़ सरकारी ठेके में पिछड़ों को 50 परसेंट आरक्षण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इससे इन समाज के  लोगों को फायदा होगा। यह 10 विजन हमने नहीं बनाया। यह इन समाज के लोगों से पूछकर तैयार किया गया है।

उन्होंने गारंटी देते हुए बताया कि यह होगा। हर वर्ग को सही भागीदारी मिलेगी। राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह काम  करना चाहिए। लेकिन 20 साल से उन्होंने यह काम नहीं किया।

वह सिर्फ आपसे वोट ले रहे थे और यूज करने के बाद आपको फेंक रहे थे। उन्होंने एक बार फिर मतदाताओं के मुद्दे पर हाइड्रोजन बम लाने की घोषणा की। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग इसे देश में लागू करना चाहते थे, लेकिन बिहार के युवा ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *