आधुनिक हो रहा पटना का सबसे पुराना शॉपिंग कंप्लेक्स!

Dayanand Roy
1 Min Read

पटना : जिले के मौर्यलोक शॉपिंग परिसर में सोमवार को ‘मौर्य मंडपम’ का उदघाटन सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इसमें मल्टीप्लेक्स, जिम, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि की सुविधा भी मिलेगी।

संभवतः ‘मौर्यलोक’ पूरे बिहार का सबसे पुराना शॉपिंग कंप्लेक्स है। इसे 1984 में स्थापित किया गया था। दिलचस्प है कि इसकी स्थापना की परिकल्पना एक मौर्यवंशी महिला नेत्री ‘सुमित्रा देवी’ ने की, जो कि बिहार की पहली महिला कैबिनेट मंत्री भी रहीं। सुमित्रा जी उस समय नगर विकास मंत्री थीं। उन्होंने पटना के इस प्रारंभिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ‘मौर्यलोक’ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज यह पटना का एक प्रमुख शॉपिंग व व्यावसायिक केंद्र है, जिसमें दुकानें, रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालय आदि शामिल हैं। जब 2005 में नीतीश जी बिहार के मुख्यमंत्री बने तो इसे अलग रंग-रूप मिला। अब पुनः इस कंप्लेक्स का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण किया गया है, जिसमें अतिरिक्त फ्लोर, पार्किंग की व्यवस्था आदि शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *