सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Dayanand Roy
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को 1,55,13,020 रुपये के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 41,39,206 रुपयों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

कुल मिलाकर 1 करोड़ 96 लाख 52 हजार 226 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। ये उद्घाटन और शिलान्यास विधायक निधि की विभिन्न योजनाओं का था। उद्घाटन और शिलान्यास का यह कार्यक्रम डिमना चौक के समीप हुआ।

  इस अवसर पर सहायक अभियंता मयंक कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार के साथ सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मस्तान सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, नीरू सिंह, मुन्ना सिंह, बिजेंद्र सिंह, ममता सिंह, लालू गौड़, विनोद राय, नित्यानंद सिन्हा, श्याम सिंह, अनिमेष सिन्हा, निसार अहमद, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झून्ना, फातिमा शाहीन, संजीव मुखर्जी, राजीव सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *