196

पटना : बिहार के नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रत्यय अमृत ने रविवार को पदभार संभाला था। पूर्व मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें खुद कुर्सी पर बैठाया था और शुभकामनाएं दी थी।



