” करमोत्सव” में झंकृत हुई झारखंड की संस्कृति

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद और कार्तिक उरांव रात्रि पाठशाला की ओर से मांडर में रविवार को आयोजित करम पूर्व संध्या ” करमोत्सव ” के अवसर पर छात्रों और अभिभावकों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस दौरान तबले की थाप पर झारखंड की संस्कृति झंकृत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने शानदार नृत्य से प्रतिभागियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षा के महत्व, भाषा और लोक परंपरा के संरक्षण तथा नशा और डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों पर संवाद किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अरुण उरांव ने कहा कि  हम ईमानदार और सशक्त नेतृत्व की बुनियाद इन प्रतिभाशाली छात्रों के बीच स्पष्ट देख रहे हैं। करम पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *