रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
उनके अंतिम संस्कार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा मंत्री दीपक बिरुवा, कांग्रेस नेता बंधु तिर्की समेत भारी संख्या में आम और खास लोग पहुंचे। रामदास सोरेन का शुक्रवार की देर रात दिल्ली में निधन हो गया था।
