ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस 6 अगस्त को रांची में प्रदर्शन करेगी

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची: कांग्रेस की झारखंड इकाई राज्य सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर छह अगस्त को यहां राजभवन के निकट प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को दी।

कांग्रेस के नेता ने कहा कि पार्टी की ओबीसी शाखा द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में निजीकरण और ‘आउटसोर्सिंग’ के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में एसटी को 28%, ओबीसी को 27% और एससी को 12% आरक्षण देने वाला विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इसपर कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, “राज्य में ओबीसी की आबादी लगभग 55 प्रतिशत है, जबकि देश में यह आंकड़ा 52 प्रतिशत है। ऐसे में ओबीसी को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। संविधान में ओबीसी को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान है।”

प्रदीप यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में भाग लेंगे और ओबीसी समुदाय के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास करेगी ताकि पारित आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिल सके और ओबीसी समाज को उनका हक सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *