सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कबाड़ साइकिलें बांट रही सरकार : बाबूलाल मरांडी

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्कूली बच्चों को कबाड़ साइकिलें दिए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि कल्याण विभाग की ओर से सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कबाड़ साइकिलें बांटी जा रही हैं।

साइकिलें या तो पहले से पंचर थीं या उनके टायर-ट्यूब ही फटे हुए थे। कुछ के हैंडल ढीले तो कुछ की चेन जाम। मजबूरन बच्चे साइकिलें कंधे पर ढोते या हाथ में थामे पैदल लौटे।

प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि हर बच्चों की योजनाएं तक इससे अछूती नहीं रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खराब हो चुकी सारी साइकिलें वापस लेकर बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली दी जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *