देश की स्थिति 1975 से ज्यादा खतरनाक, अभी देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है : कैलाश यादव

Dayanand Roy
2 Min Read

रांची : प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनायी गयी। इस दौरान प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन काफी ऐतिहासिक है क्योंकि तत्कालीन जनता दल पार्टी के विचारधारा को अक्षरशः पालन करने वाले देश के सबसे वचनबद्ध नेता वीपी सिंह की आज जयंती है।

उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ST, SC और OBC वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू कर संवैधानिक  हस्ताक्षर करने का साहसिक निर्णय लिया था और वह देश के एक मात्र वचनबद्ध नेता साबित हुए।

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते राजनीतिक तानाशाह अपराध भ्रष्टाचार के खिलाफ आज ही के दिन 25 जून 1975 को देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान इमरजेंसी घोषित हुई थी। इस वजह से यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कलंकित करने वाला माना जाता है।

पर देश में तीसरी बार सत्ता संभाल रही वर्तमान मोदी सरकार का भी आचरण व्यवहार वर्ष 1975 से खतरनाक स्थिति में है। क्योंकि देश की राजनीति एक तानाशाह शासन के तहत चलायी जा रही है।

स्वतंत्र भारत का लोकतांत्रिक व्यवस्था दिशाहीन हो गयी है। देश 75 वर्ष होने पर अमृतलाल मना रहा है लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के चेहरे पर खुशी नहीं है। वे उदासी और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वर्तमान मोदी सरकार ने 1975 की सभी स्थितियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है।

मौके पर रामकुमार यादव, शब्बर फातमी, शाहबाज अंसारी, शुभम ठाकुर, कमलेश यादव, शालिग्राम पाण्डेय, विभाकर कुमार, फुलमनी देवी, राजकिशोर सिंह और अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *