रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यो की होगी जांच

Dayanand Roy
2 Min Read

राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने दिए हैं जांच के आदेश

रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार के कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय कार्यो की जांच के आदेश दिए हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार को पत्र लिखकर कुलपति के कार्यकाल के प्रशासनिक कार्यकलापों की जांच के लिए उच्चस्तीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है।

समिति ने राज्यपाल सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल करने और शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके साथ ही, राज्यपाल ने पिछले तीन वर्षो में रांची विश्वविद्यालय में खरीद, आपूर्ति, निर्माण और मरम्मत कार्यो से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए विशेष ऑडिट का आदेश दिया है।

अपर मुख्य सचिव ने राज्य के वित्त सचिव को पत्र लिखकर जल्द ऑडिट कराकर रिपोर्ट राजभवन को सौंपने का निर्देश दिया है। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा का तीन वर्ष का कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने देशभर से योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नियुक्ति प्रक्रिया के लिए एक सर्च कमेटी का गठन भी किया गया है। पूर्व वीसी डॉक्टर कामिनी कुमार के कार्यकाल के दौरान आरयू में अनियमतता की शिकायतें आई थी। तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच में डॉ कामिनी को दोषी पाया गया था। इसके बाद उनका ट्रांसफर कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा कर दिया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *