रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिमला के पवित्र जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए

Dayanand Roy
1 Min Read

शिमला : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को शिमला में पवित्र जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए। जाखू मंदिर संजीवनी बूटी लाने के क्रम में हनुमान जी के विश्राम स्थल के रूप में यह स्थल जाना जाता है।

दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आध्यात्मिकता के केंद्र इस मंदिर में अलौकिक शक्ति का अनुभव हुआ। सभी देशवासियों के आरोग्यपूर्ण और सुखद जीवन की कामना करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *