रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर भावनात्मक मुद्दों से आंख मूंद लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सिरमटोली फ्लाइओवर विवाद के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज फिर बंद आहूत किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पता है कि सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में बीते कई महीनों से आदिवासी संगठन अपनी मांग उठा रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार असंवेदनशील बन गई है और आदिवासी समाज को आंदोलन तथा प्रदर्शन के लिए बाध्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं बगैर हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाएं ताकि जारी गतिरोध को समाप्त किया जा सके।
