Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले जेएससीए के नवनियुक्त पदाधिकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले जेएससीए के नवनियुक्त पदाधिकारी

by Dayanand Roy

रांची : सोमवार को झारखंड किक्रेट एसोसिएशन के नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। रविवार को एसके बोहरा की टीम पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जेएससीए के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजय नाथ शाहदेव के द टीम के नवनियुक्ति सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अजय नाथ शाहदेव सहित टीम के सभी पदाधिकारियों को 2025-2028 के कार्यकाल के बीच राज्य में क्रिकेट के उत्थान को देखते हुए काम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Comment