Dayanand Roy
2 Min Read

घाटशिला की जनता का साथ हो तो डर काहे का : हेमंत सोरेन

घाटशिला : घाटशिला उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। इसके बाद यहां से रांची लौटने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात की। श्री सोरेन ने कहा कि जब घाटशिला की जनता का साथ हो तो डर काहे का। हम अपने विरोधियों से नहीं डरते।हम लोग हवा में रहनेवाली पार्टी नहीं है। हमारा संगठन धूल, पत्थर, गिट्टी और मिट्टी में रहनेवाले लोगों का संगठन है।

हेमंत ने उपचुनाव के बाबत कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई है। इसको इंडिया वर्सेस पाकिस्तान की ओर मोड़ना भाजपा के लोगों ने चाहा है पर हम ऐसा नहीं समझते। हम भाजपा को राजनीतिक स्तर पर अच्छा जवाब देने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि अब 11 नवंबर को सुबह सात बजे से चुनाव प्रारंभ होगा। उम्मीद है ये चुनाव काफी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होगा।

मैंने बाहर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे घाटशिला छोड़ दें। अब उपचुनाव का पूरा मोर्चा झामुमो का घाटशिला विंग संभालेगा और पूरी चुनावी प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचायेगा।

चुनाव प्रचार के दौरान हमने घाटशिला के बूथ स्तर तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गुरूजी रामदास सोरेन की अनुपस्थिति में यह पहला चुनाव है। उनको देखकर लोगों ने पहचान बनाना और आवाज दर्ज कराना प्रारंभ किया है। उन्होंने इस प्रदेश में ऐसे सिपाहियों को तैनात किया है कि वे पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभालने के काबिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *