53

नयी दिल्ली : दिल्ली में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 36 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने भारत नगर इलाके से हिरासत में ले लिया है। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 13 जून को पुलिस ने क्षेत्र में 25 फुटपाथ और 32 गलियों में घर-घर जाकर गहन सत्यापन अभियान के तहत इन 19 वयस्कों और 17 बच्चों समेत कुल 36 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इनके कब्जे से प्रतिबंधित आइएमओ एप्लीकेशन से लैस 7 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। इनके पास से 13 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि भरत नगर थाना क्षेत्र में अवैध प्रवासियों की सूचना मिलने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


