Home »  22 वें कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में दीप ब्रदर्स ने सेंट इग्नेशियस की टीम को हराया

 22 वें कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में दीप ब्रदर्स ने सेंट इग्नेशियस की टीम को हराया

by Dayanand Roy

रांची : हेहल स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित 22वें कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम रांची के हेहल स्थित ओटीसी मैदान में बीसीसीएल धनबाद के जीएम कुमार मनोज और अर्पण घोष ने अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया।

उद्घाटन मैच में दीप ब्रदर्स गोंदा, रांची की टीम ने कांटे के मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में सेंट इग्नेशियस, गुमला की टीम को हराया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बीसीसीएल धनबाद के जीएम मनोज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए है।

रांची और आसपास के इलाके में फुटबॉल का क्रेज बढ़ रहा है। हम चाहते हैं कि बच्चे खेल के प्रति जागरूक हों। डॉ अरुण उरांव के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।

कार्यक्रम में हेहल स्पोर्टिंग के अध्यक्ष डॉ अरुण उरांव ने कहा कि फुटबॉल इस इलाके में बेहद लोकप्रिय है। इसलिए बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर टूर्नामेंट शुरू किया गया। इस टूर्नामेंट में रांची और आसपास की चुनी हुईं 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच  28 सितंबर को ओटीसी मैदान में होगा और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे।

Related Articles

Leave a Comment