नई दिल्ली : एनबीसीसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसने ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में स्थित एस्पायर लीजर वैली परियोजना और नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित एस्पायर सिलिकॉन सिटी परियोजना के चौथे चरण में 417 घरों को ई-नीलामी के जरिये 1,045.40 करोड़ रुपये में बेचा है।
हालांकि कंपनी ने खरीदारों के नाम नहीं बताए। एनबीसीसी को बिक्री मूल्य का एक प्रतिशत विपणन शुल्क के रूप में मिलेगा।
एनबीसीसी आम्रपाली समूह की परियोजनाओं में 38,000 घरों का निर्माण पूरा करने के अलावा ग्रेटर नोएडा में समूह की पांच मौजूदा परियोजनाओं में 10,000 से ज़्यादा फ्लैट विकसित भी कर रही है। दरअसल स्थानीय प्राधिकरण ने उसे इन परियोजनाओं में इस्तेमाल न हुई जमीन पर विकास करने की इजाजत दे दी है।
एनबीसीसी इन अतिरिक्त इकाइयों के विकास और बिक्री के जरिये विनिर्माण लागत का वित्तपोषण कर पाएगी।
