मोदी ने अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक जताया, भारत-ब्रिटेन संबंधों में भूमिका के लिए सराहा

Dayanand Roy
1 Min Read
MUMBAI, INDIA - MARCH 17: Eminent economist and Indian British politician Lord Meghnad Desai interacts with the media at World Trade Centre on March 17, 2015 in Mumbai, India. Meghnad Desai announced the launch of the Meghnad Desai Academy of Economics. MDAE is scheduled to start from July and will offer one-year post-graduate certificate course. (Photo by Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images)

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मूल के लेखक व अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया और भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

ब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य देसाई का मंगलवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई जी के निधन से व्यथित हूं।

वह हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे।” प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने (मेघनाथ देसाई ने) भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में भी भूमिका निभाई। हमारी चर्चाओं को हमेशा याद रखूंगा, जहां उन्होंने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

देसाई ने वर्ष 2020 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया था क्योंकि पार्टी अपने भीतर यहूदी विरोधी नस्लवाद से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *