धनबाद : आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने गुरूवार को कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। संघर्ष और जनसेवा की वो मिसाल थे, समाज के प्रति उनका समर्पण अविस्मरणीय है।
वे धनबाद में आयोजित ’बिनोद बाबू जन सम्मान समारोह’ में शामिल हुए तथा इस मौके पर हजारों लोगों को सम्मानित किया। सुदेश ने कहा कि यह समारोह झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं जननायक स्व विनोद बिहारी महतो जी को समर्पित था और समाज के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा के मूल्यों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया था।
बिनोद बाबू द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य आज भी हम सभी को जनहित, न्याय और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधायक निर्मल महतो, केंद्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत क्षेत्र के झारखंड आंदोलकारी, बुद्धिजीवी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

