जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, गांजा तस्कर गिरफ्तार

News Vaani
1 Min Read

जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर 22 दिसंबर की संध्या करीब 6 बजे, पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पारडीह क्षेत्र के तामोलिया लिंक रोड स्थित होटल सिटी इन के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मंटू सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से गांजा की 41 पुड़िया बरामद की गई, जिसका कुल वजन लगभग 301 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *