होटल रैडिशन ब्लू 17 से 25 जनवरी तक परोसेगा झारखंडी जायका

Dayanand Roy
2 Min Read

झारखंड फूड फेस्टिवल का आगाज शनिवार से

कुदरुम का शोरबा, खस्सी पाया झोर, मड़ुआ की रोटी और गोंदली की खीर समेत कई झारखंडी ऑथेंटिक व्यंजनों का ले सकेंगे फूड फेस्टिवल में आनंद

रांची : झारखंडी फूड आइटम के दीवानों के लिए खुशखबरी है। शहर का फेमस होटल रैडिशन ब्लू 17 से 25 जनवरी तक लजीज झारखंडी जायका परोसेगा। शनिवार से इस होटल में शुरू हो रहे झारखंड फूड फेस्टिवल में खांटी झारखंडी व्यंजन परोसे जायेंगे।

शुक्रवार को होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में शेफ जय कुमार ने कहा कि ट्राइबल फूड दुनिया का सबसे हेल्दी फूड है। हमारी कोशिश है कि इस फूड फेस्टिवल के जरिये हम झारखंड की लॉस्ट रेसिपीज को अपने ग्राहकों को परोसें।

हम लोगों को हड़िया मुर्गा परोसेंगे जो राइस बीयर के सामंजस्य से पकाया जायेगा।

इसका यूनिक टेस्ट लोगों को लुभायेगा। इसके साथ ही लोग फेसटिवल में कुदरुम का शोरबा, खस्सी पाया झोर, मड़ुआ की रोटी और गोंदली की खीर समेत कई झारखंडी ऑथेंटिक व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

फूड फेस्टिवल में झारखंडी व्यंजनों के अलावा चाइनीज और वेस्टर्न व्यंजन भी मिलेंगे। फूड फेस्टिवल होटल की द वाटरफ्रंट लॉबी में आयोजित किया जायेगा। फूड फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए पर पर्सन 1999 रुपये के अलावा टैक्स देना होगा।

प्रेसवार्ता को होटल के फूड एंड वेबरेज मैनेजर राजीव और आशुतोष ने भी संबोधित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *