गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को गाण्डेय क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इससे पहले उन्होंने गिरिडीह परिसदन में जनता की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गौरतलब है कि कल्पना सोरेन इन दिनों गांडेय के दौरे पर हैं।

रविवार को उन्होंने गांधी मैदान, तेलोडीह में आयोजित अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इस अवसर पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा राज्यसभा सांसद डॉ० सरफराज अहमद उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *