चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Dayanand Roy
1 Min Read

नेमरा : गंगाजल और अपहरण जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक प्रकाश झा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने हेमंत सोरेन को सांत्वना भी दी। उनके अलावा हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद जी ने भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *