डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने क्लर्क को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जारी किया शोकॉज नोटिस

Dayanand Roy
1 Min Read

रांची : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सामान्य शाखा के क्लर्क को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर शोकॉज नोटिस जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सामान्य शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामान्य शाखा में पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक प्रणय प्रतीक को बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाया गया। अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए डीसी उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया गया।

डीसी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में  सभी कार्यालयों और शाखाओं का इसी प्रकार औचक निरीक्षण लगातार किया जाता रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *