‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का दौरा किया

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ (सीपीसी) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सन हयान ने किया।

भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान भाजपा महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक दल ने “भाजपा और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संवाद को आगे बढ़ाने के तरीकों” पर विस्तार से चर्चा की।

भारत में चीन के राजदूत शु फीहोंग भी सीपीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *