मुख्यमंत्री ने रिसालदार शाह बाबा से समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह पर चादरपोशी की। मुख्यमंत्री ने चादरपोशी कर समस्त राज्य वासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।
इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हेमंत ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं।
उन्होंने कि आज मैने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर रिसालदार शाह बाबा से समस्त झारखण्ड वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को सुकून मिलता है।
गौरतलब है कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरगाह पर की गयी दुआएं कबूल होती हैं। यही कारण है कि सालाना उर्स के दौरान यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

