नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में वन्यजीव अधिकारियों ने एक कमर्शियल ब्रीडर के ठिकाने पर छापा मारकर 1 लाख से ज्यादा अवैध कॉकरोच जब्त किए हैं।
सिडनी से करीब 200 किलोमीटर दूर हुई यह कार्रवाई देश में अवैध विदेशी कीड़ों की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। ब्लैक मार्केट में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 1.42 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.22 लाख यूरो) आंकी गई है।
पकड़े गए कॉकरोचों में शामिल मेडागास्कर हिसिंग प्रजाति दुनिया के सबसे बड़े कॉकरोचों में से एक है, जिसकी लंबाई 3 इंच तक हो सकती है।
जांच में सामने आया है कि इन प्रतिबंधित विदेशी कीड़ों की ब्रीडिंग पालतू छिपकलियों और अन्य रेंगने वाले जीवों के भोजन के रूप में बेचने के लिए की जा रही थी। ऑस्ट्रेलियाई पर्यावरण कानून के तहत इन दोनों ही प्रजातियों को देश में लाने, पालने या बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
