रांची: राजधानी रांची के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों के लिए जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में होगी।
आर्यभट्ट सभागार में होगा आयोजन
बैठक का आयोजन रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा।
इससे पहले सुबह 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
सभी निजी स्कूलों की उपस्थिति अनिवार्य
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रांची जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल या उनके अधिकृत प्रतिनिधि की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
इसमें सीबीएसई, आईसीएसई, जैक समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल होंगे।
RTE नियमों पर होगी चर्चा
बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा निजी स्कूलों में आरटीई नियमों के अनुपालन, नामांकन प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा भी की जाएगी।
प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से समय पर बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बैठक में लिए गए निर्णय शिक्षा व्यवस्था और आरटीई क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे।
