मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Dayanand Roy
1 Min Read

 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस काम को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराने को कहा है। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का पूरा ध्यान रखने को कहा है।

आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *