रणधीर प्रसाद वर्मा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Dayanand Roy
2 Min Read

धनबाद : अमर शहीद स्वर्गीय रणधीर प्रसाद वर्मा की 35वीं शहादत दिवस पर रणधीर वर्मा चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा के सामने विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने रणधीर वर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।रणधीर वर्मा ने 1991 में धनबाद के बैंक ऑफ इंडिया, हीरापुर शाखा पर हुए खालिस्तान उग्रवादियों के हमले के दौरान वीरगति प्राप्त की थी।

मुठभेड़ में उन्होंने तीन डकैतों में से एक को मौके पर मार गिराया, दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि तीसरा डकैत हथियार छोड़कर भाग गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया और मार गिराया गया।

रणधीर वर्मा की धर्मपत्नी रीता प्रसाद वर्मा ने उन्हें अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी और देशभक्ति हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी ने भी उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में लोक संगीत के प्रसिद्ध सूफी कलाकारों ने संगीत प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ा दिया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और अधिकारी भी शामिल हुए और शहीद पुलिस अधीक्षक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रीता प्रसाद वर्मा पूर्व सांसद, धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *