नितिन नवीन को दिल्ली के सुनहरी बाग में सरकारी बंगला मिलने की संभावना

Dayanand Roy
1 Min Read

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को लुटियंस दिल्ली के 9, सुनहरी बाग स्थित सरकारी बंगला मिलने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवीन को दिसंबर की शुरुआत में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सूत्रों ने बताया कि वह अगले महीने 9, सुनहरी बाग स्थित सरकारी बंगले में स्थानांतरित हो सकते हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के आधिकारिक बंगले सुनहरी बाग रोड पर स्थित हैं। दिल्ली में 9, सुनेहरी बाग स्थित बंगले के करीब ही राहुल का बंगला नंबर पांच है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *