51

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरने वाली दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में इन दोनों रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई।
इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि इन दोनों स्वीकृत मल्टी लेवल परियोजनाओं से 28 लाख से अधिक आबादी वाले 1408 गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी।


