बोकारो रेलवे कॉलोनी में बंद आवासों में सेंध, सोने के जेवरात और नकदी की चोरी; पुलिस जांच में जुटी

बोकारो रेलवे कॉलोनी में दो बंद आवासों का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है

Dayanand Roy
1 Min Read

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में चोरों ने दो बंद आवासों को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे के दो अधिकारियों के आवास (डीएस/111/38/एफ और डीएस/111/38/ई) में देर रात चोरी की वारदात हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह दोनों घरों के ताले टूटे हुए देखे और इसकी सूचना पुलिस व घर मालिकों को दी।

सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति चेहरा ढके हुए कॉलोनी में घूमते नजर आए हैं। पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार घर बंद कर अलग-अलग कारणों से बाहर गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित आवासधारी के लौटने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चोरी गए सामानों में सोने के जेवरात, कैमरा और नकदी शामिल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *